पति-पत्नी को सूप पिलाकर अपने साथियों के साथ फुर्र हुई नौकरानी ने खाली कर लिया घर का खजाना 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां पति-पत्नी को सूप पिलाकर अपने साथियों के साथ फुर्र हुई नौकरानी ने खाली कर लिया घर का खजाना। फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाते हुए अब पुलिस कर रही मामले की जांच। 

मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड में रहने वाले दीपक अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ घर पर थे, जबकि उनका बेटा और बहू हनीमून पर गए थे। पुलिस के मुताबिक, 24 दिन पहले दीपक की बेटी ने ऑनलाइन साइट से घर में काम करने के लिए नौकरानी बुलाई थी, जो 24 नवंबर को आई थी। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप पिलाया। सूप पीने के बाद कुछ ही देर में दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद नौकरानी ने दो अन्य युवकों को घर बुलाया और एक कमरे में ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। हालांकि दूसरे कमरे में चोरी का प्रयास नाकाम रहा। इसी दौरान घर के सुरक्षा कर्मी ने पहुंचकर विरोध किया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। दीपक और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after serving soup to her husband and wife crime news Haldwani news ran away and emptied the treasury of the house along with her friends ran away with her friends and emptied the treasury of the house The maid uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More