पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में किया जमकर हंगामा, स्थिति बिगड़ती देख शहर में धारा 163 लागू

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। शुक्रवार देर रात खटीमा रोडवेज स्टेशन के पास पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में 24 वर्षीय तुषार शर्मा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर हंगामा करते हुए दुकानों में तोड़-फोड़ की और एक दुकान में आग भी लगा दी।हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 163 लागू कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है, जब रोडवेज स्टेशन क्षेत्र में दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी हो गई।इस दौरान 24 वर्षीय तुषार शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, 23 वर्षीय सलमान पुत्र शब्बू निवासी पकड़िया और 21 वर्षीय अभय पुत्र कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय खटीमा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तुषार शर्मा ने दम तोड़ दिया।गंभीर रूप से घायल सलमान और अभय को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, जिनमें सलमान की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

 

युवक की मौत की खबर फैलते ही शहर में आक्रोश भड़क उठा। स्थानीय हिंदू संगठनों और युवाओं ने बाजार बंद कराते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़-फोड़ की और आगजनी का प्रयास किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। 

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

हालात की गंभीरता और स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने के साथ ही प्रशासन द्वारा खटीमा नगर क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी है। जिसके तहत चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर के मुख्य चौराहों, रोडवेज बस अड्डे और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

 

एसडीएम तुषार सैनी और पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत स्वयं मौके पर डटे हुए हैं और शहर में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। 

एसडीएम ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। सीओ विमल रावत ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन शहर में एहतियात के तौर पर कड़ी निगरानी जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angry residents create disturbance in the city after the young man's death angry residents created a major disturbance in the city crime news Following the death of a young man in a stabbing incident stemming from an old rivalry Khatima news Section 163 was imposed in the city Seeing the situation deteriorating udham singh nagar news uttarakhand news Young man dies in stabbing over old rivalry उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज खटीमा न्यूज पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में युवक की मौत युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने शहर में किया जमकर हंगामा

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More