हल्द्वानी में चुनावी शंखनाद के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने तराई में वरिष्ठ नेताओं के साथ किया चुनावी मंथन  

ख़बर शेयर करें -
 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।हल्द्वानी में चुनावी शंखनाद के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तराई में पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया।रविवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठककर संगठन की तैयारियों, विधानसभा क्षेत्रवार सियासी स्थिति की समीक्षा की।

खरगे का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस के चुनावीअभियान की रणनीतिक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने उनके दौरे से ठीक पहले नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया था। इसके बाद नई टीम के साथ हुई बैठक में खरगे ने नेताओं को साफ संदेश दिया कि 2027 के चुनाव में जीत के लिए संगठन को अभी से जमीन पर पूरी ताकत के साथ उतरना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

इससे पहले शनिवार शाम रुद्रपुर पहुंचने के बाद खरगे ने एकहोटल में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पार्टी के फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों और मौजूदा विधायकों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इस दौरान विधानसभा सीटवार राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में खरगे ने पार्टी नेताओं के सामने ‘विनर प्लान-2027’ का खाका रखा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता से जुड़े पांच प्रमुख स्थानीय मुद्दों को चिन्हित कर उन्हें चुनावी अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।कांग्रेस की रणनीति राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय समस्याओं को आक्रामक तरीके से जनता के बीच ले जाने की है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

खरगे ने नेताओं को यह भी समझाया कि चुनावी जीत का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। ऐसे में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी युवाओं को देने पर जोर दिया गया। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की जिम्मेदारी पूरी मजबूती से निभानी होगी। संगठन के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा भी बूथ स्तर पर उनके प्रदर्शन के आधार पर किए जानेकी रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनता की नाराजगी और स्थानीय समस्याओं को लेकर भी फीडबैक लिया गया। पार्टी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की सियासी तस्वीर और प्रमुख जनमुद्दों की जानकारी खरगे के सामने रखी। इसके आधार पर चुनावी मुद्दों को धार देने की रणनीति तैयार की गई।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

खरगे ने हल्द्वानी में आयोजित जनसभा में जुटी भीड़ को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है, लेकिन इस माहौल को चुनावी जीत में बदलने के लिए कांग्रेस को पूरी ताकत से संगठनात्मक स्तर पर काम करना होगा। उन्होंने नेताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का संदेश दिया।कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक के बाद पार्टी अब बूथ स्तर से लेकर विधानसभा क्षेत्र तक संगठन को सक्रिय करने की तैयारी में है। स्थानीय मुद्दों को चुनावी हथियार बनाने, युवाओं को बूथ की जिम्मेदारी देने और संगठन में एकजुटता कायम रखने पर कांग्रेस का खास फोकस रहेगा।बैठक के बाद खरगे पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report After the election campaign in Haldwani Congress Party News Devbhoomi News election brainstorming session in Terai election campaign in Haldwani Hindi News National President Kharge National President Kharge held election brainstorming session with senior leaders in Terai News from the hills News From the Pahad rudrapur news senior Congress leader udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More