मंडल आयुक्त के निरिक्षण के बाद तहसीलदार हल्द्वानी का तबादला, सर्वे कानूनगो को मूल जनपद वापस भेजने के साथ निलंबन की संस्तुति  

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडलआयुक्त द्वारा मंगलवार को किए गए हल्द्वानी तहसील के निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों पर जिलाधिकारी वंदना ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को धारी स्थानांतरित कर दिया है जबकि सर्वे कानूनगो अशरफ अली को उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर भेजते हुए निलंबन की संस्तुति की गई है।लंबे समय से तहसील में जमे रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी स्थानांतरण किया गया है।

डीएम के अनुसार जून माह में वार्षिक निरीक्षण में भी तहसीलदार के कार्यालय व न्यायालय कार्य में विभिन्न अनियमितताएं पाई गई थीं। तहसीलदार को कठोर चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के लिए एक महीने का समय दिया गया था। चेतावनी के बाद भी मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर के निरीक्षण में गंभीर खामियां पाई गईं। तहसीलदार ने न तो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया और न ही अधीनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण रखा।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
इसी प्रकार हल्द्वानी तहसील में कार्यरत सर्वे कानूनगो अशरफ अली को हल्द्वानी तहसील से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर वापस भेज दिया गया है। उनके निलंबन की संस्तुति नियुक्ति अधिकारी, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को प्रेषित की गई है। इसके साथ ही लंबे समय से तहसील हल्द्वानी में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी तबादला कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
लालकुआं के तहसीलदार कुलदीप पांडे को हल्द्वानी का तहसीलदार बनाया गया है, धारी तहसीलदार पूजा शर्मा लालकुआं तहसीलदार नियुक्त। डीएम ने बताया कि तहसील हल्द्वानी की अनियमितताओं की जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने पर दोषी पाए जाने वाले अन्य कार्मिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the inspection of the Divisional Commissioner Haldwani news recommendation for suspension of Survey Kanungo recommendation for suspension of Survey Kanungo along with sending him back to his native district Survey Kanungo was sent back to his native district Tehsil inspection of Divisional Commissioner Tehsildar Haldwani was transferred uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तहसीलदार हल्द्वानी का तबादला मंडल आयुक्त का तहसील निरिक्षण सर्वे कानूनगो के निलंबन की संस्तुति सर्वे कानूनगो मूल जनपद वापस हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More