दो साल बाद रिकार्ड संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे यात्री, 19 दिन में यात्रियों की संख्या 8 लाख पार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या 19 दिन में आठ लाख पहुंच गई है। दो साल बाद रिकार्ड संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं।

चारधाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ के सामने संसाधन कम पड़ रहे हैं। भीड़ इतनी हो रही है कि हरिद्वार और ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों को बसों का इंतजार करने में चार-चार दिन लग रहे हैं। तीर्थयात्रियों का दल कई दिनों तक हरिद्वार और ऋषिकेश की धर्मशालाओं में रहकर बसों का इंतजार कर रहा है।
यात्रियों की भीड़ में दूसरे राज्यों से कई दल ऐसे आ रहे हैं जिन्होंने चारधाम की यात्रा की बुकिंग की थी। लेकिन जब ऋषिकेश हरिद्वार पहुंचे तो उन्हें बस नहीं मिली। बस दो धाम के लिए मिली। उन्होंने दो धाम के दर्शन किए और आपस अपने राज्यों में चले गए। कई यात्री संसाधन न मिलने पर एक धाम की यात्रा कर चलते बने। भले ही यात्रा के काम में होटल कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों, धर्मशाला संचालकों, ऑटो विक्रम चालकों को इस समय अच्छा काम मिल रहा हो, लेकिन उम्मीद से ज्यादा यात्रियों के आने से अव्यवस्थाएं भी हो रही हैं।
यात्रा प्रशासन ऋषिकेश के व्यैक्तिक अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री में 9299 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। चार मई को 13945, पांच मई को 14006, छह मई को गंगोत्री, यमनोत्री और केदारनाथ, 37112, सात मई को 31700, आठ मई को चारधाम में 58471, नौ मई को 47247, 10 मई को 49353, 11 मई को 45678, 12 मई को 53460, 13 मई को 50516, 14 मई को 53043, 15 मई को 56491, 16 मई को 52325, 17 मई को 47677, 18 मई को 49448, 19 मई को 36788, 20 मई को 46413, 21 मई को 46960 तीर्थयात्री कुल 7,99,932 तीर्थयात्री धामों में दर्शन कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chardham yatra news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More