एयर इंडिया की लंदन जा रहा विमान (AI-171)क्रैश होकर गिरा डॉक्टरों के हॉस्टल में, हुई बड़ी जनहानि 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अहमदाबाद। यहां गुरुवार को एक भीषण विमान हादसे में कई जिंदगियाँ समाप्त हो गईं, जब एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट (AI-171) उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद मेघाणी नगर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में इंटर्न डॉक्टरों के हॉस्टल से टकरा गई। इस हादसे में अब तक 50 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंतबाद पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया। परंतु इमरजेंसी लैंडिंग से पहलेही विमान ने तेजी से नीचे गिरते हुए हॉस्टल की इमारत से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

 

विमान का एक बड़ा हिस्सा इमारत की पांचवीं मंजिल और कैंटीन से टकराया, जहां शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार कुछ लोग भोजन कर रहे थे। टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ जिससे भयंकर आग लग गई और काले धुएं का गुबार आसमान तक उठता दिखा। राहत की बात यह रही कि विमान इमारत के ऊपर फटा नहीं, जिससे और बड़ा नुकसान टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

 

एयर इंडिया के अनुसार, विमान में कुल 244 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। हादसे में विमान के दोनों हिस्से दो अलग-अलग स्थानों पर गिरे – एक हॉस्टल परिसर में और दूसरा पास की खुली जगह में, जहां भीषण विस्फोट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ और एयर फोर्स की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। अब तक 50 से अधिक शव बरामद और दर्जनों घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इमारत में उस वक्त 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे या नहीं, इसकी पुष्टि देर रात तक नहीं हो सकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

 

विमान हादसे के कारणों की जांच के लिए DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) और एयर इंडिया की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Ahmedabad News Air India's plane going to London (AI-171) Air India's plane going to London (AI-171) crashed into the doctors' hostel crashed into the doctors' hostel there was a huge loss of life अहमदाबाद न्यूज एयर इंडिया की लंदन जा रहा विमान (AI-171) क्रैश होकर गिरा डॉक्टरों के हॉस्टल में दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More