शैमफोर्ड स्कूल के छात्र अक्षत गिरि ने राज्य स्तरीय इनोवेशन एक्सपो में हासिल किया प्रथम स्थान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल के होनहार छात्र अक्षत गिरि ने राज्य स्तरीय इनोवेशन एक्सपो में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय कानाम रोशन किया है। अक्षत ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सेफ्टी शूज विकसित किए हैं, जो आपात स्थिति में उपयोगी साबित होंगे। यह इनोवेटिव प्रोजेक्ट MIET कुमाऊँ और अमरउजाला द्वारा आयोजित “देवभूमि लिटिल साइंटिस्ट” प्रतियोगिता में भी सराहा गया। अब अक्षत भारत शिक्षा एक्सपो, ग्रेटरनोएडा में अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। अक्षत की इस उप्लब्धि के लिए राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। 
 
स्कूल की अकादमिक डायरेक्टर एवं मार्गदर्शक अंजू भट्ट ने अक्षत की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अक्षत एक बहुत ही मेहनती और रचनात्मक सोच रखने वाले छात्र हैं यदि सही दिशा में प्रयास किए जाएँ, तो अक्षत भविष्य में भी विज्ञान और इनोवेशन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। शैमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट ने अक्षत की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे विद्यालय परिवार को अक्षत की इस उपलब्धि पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। बता दें कि इससे पूर्व भी अक्षत ने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान काँग्रेस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया था। अक्षत की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news secured first place Shamford School student Akshat Giri Shamford School student Akshat Giri secured first place in the state level innovation expo state level innovation expo uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More