आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर आयोजित हुई अखिल भारतीय समानता मंच की बैठक

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अखिल भारतीय समानता मंच की एक बैठक आज 19 नवंबर 2023 को लोक निर्माण विभाग संघ भवन हल्द्वानी में आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए संरक्षक विजय तिवारी ने कहां की सामान्य वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए उनका विश्वास जीतकर एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।

बैठक में केंद्रीय सचिव लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी, बलदेव सिंह भंडारी, त्रिलोक सिंह नेगी, चंदन सिंह का हल्द्वानी आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि मंच हमेशा से आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की पैरवी करता है। उन्होंने 6 नवंबर 2023 को आए शासनादेश का विरोध करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था में आरक्षण का लागू किया जाना सरकार की सामान्य जाति के विरुद्ध सौतेली मानसिकता को दर्शाता है। बलबीर सिंह भंडारी ने समानता का अधिकार पाने के लिए सभी वर्गों को एक मंच पर आने को कहा। चंदन सिंह नेगी ने समानता के आदर्श के साथ चलकर काम करने को कहा। अखिल भारतीय समानता मंच नैनीताल की नई जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें विजय तिवारी को संरक्षक, मनोज तिवारी का अध्यक्ष शीतल साह को महासचिव, गणेश रोतेला को उपाध्यक्ष, सीमा रावत को महिला उपाध्यक्ष, यतेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, संगीता जोशी को संगठन सचिव का जिम्मा सोपा गया। बैठक का संचालन शीतल साह ने किया। इस अवसर पर श्याम  सिंह रावत, बच्ची नाथ, सीमा रावत, यतेंद्र रावत, गणेश रौतेला बी  डी शर्मा, योगेंद्र कुमार पांडे आदि ने भी अपने विचार रखें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All India Equality Forum meeting held to demand implementation of reservation on economic basis Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More