आपसी समन्वय के साथ समय रहते सारी तैयारियां पूर्ण कर ले सभी नोडल अधिकारी – मुख्य विकास अधिकारी

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। प्रभारी अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नगर निगम सभागार में नगर स्थानीय निकाय चुनाव 2024 की बैठक लेते हुये मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बैठक में उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों को समय रहते सारी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। 
 
उन्होंने कहा आयोग द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन करना भी अनिवार्य है। उन्होंने नोडल अधिकारी मतपेटियां को निर्देश दिये कि मतदान से पूर्व सभी मतपेटियों की मरम्मत एवं ग्रीसिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नोडल अधिकारी परिवहन को निर्देश दिये कि मतदान पार्टियों हेतु वाहनों का अधिगृहण समय से करें। उन्होंने नोडल अधिकारी समाज कल्याण को निर्देश दिये कि जनपद के दिव्यांगजनों का समय से पूर्व चिन्हिकरण की कार्यवाही करें ताकि उन्हें मतदान केन्द्र तक वाहनों से लाया जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में दिव्यांगजनों का चिन्हिकरण का कार्य प्रगति पर है।उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनाव से पूर्व सभी व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करें। श्री पाण्डे ने कहा समस्त नोडल अधिकारी आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें साथ ही चुनाव को निष्पक्ष, शान्तिपूर्वक एवंपारदर्शिता के साथ सम्पन्न करने हेतु नोडल अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने नोडल अधिकारी बैरिकेटिंग टैंट व्यवस्था, नोडल अधिकारी खानपान, निर्वाचन कन्ट्रोल, प्रोटोकॉल, मतदान सामग्री, पोस्टल बैलेट, विद्युत,पेयजल, चिकित्सा, नोडल अधिकारी शिकायत प्रकोष्ठ आदि को निर्देश दिये।
 
बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, पीआर चौहान, एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सीओ नितिन लोहनी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला अर्थसंख्याधिकारी मुकेश सिंह नेगी, आरटीओ गुरदेव सिह के साथ ही जनपद स्तरीय समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: all the nodal officers should complete all the preparations on time all the nodal officers should complete all the preparations on time - Chief Development Officer Haldwani news uttarakhand news With mutual coordination

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More