थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड जुड़े एक मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून ने पूर्व प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर समेत पांच पुलिसकर्मियों और यशपाल तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी से कराने के निर्देश भी दिए हैं। यह आदेश प्रवीण सेमवाल और उनकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल की ओर से धारा 175(3) बीएनएसएस के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दिया गया।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता संजीव कुमार के अनुसार, नौ अप्रैल 2026 को कुछ पुलिसकर्मी निजी वाहन से प्रवीण सेमवाल और उनकी पत्नी प्रतीक्षा के पास पहुंचे और दोनों को कथित तौर पर जबरन प्रेमनगर थाने ले गए। आरोप है कि रास्ते में उन्हें एनकाउंटर की धमकी दी गई। थाने में प्रवीण के साथ मारपीट की गई। पत्नी प्रतीक्षा ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, उस समय प्रतीक्षा गर्भवती थीं और कथित मारपीट के बाद उन्हें ब्लीडिंग हुई। इस संबंध में मेडिकल दस्तावेज भी अदालत में पेश किए गए। साथ ही आरोप लगाया गया कि थाने में दबाव बनाकर यशपाल तंवर को 20 लाख रुपये देने का लिखित समझौता कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पेड़ से टकराकर खाई में गिरा डंपर, वाहन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत 

अधिवक्ता के मुताबिक, प्रवीण और प्रतीक्षा को नौ से 10 अप्रैल तक थाने में रखा गया। दंपती ने पुलिस को बताया था कि उनका चार साल का बच्चा घर पर अकेला है और बच्चे को दूध पिलाने के लिए प्रतीक्षा को घर जाने देने का अनुरोध किया गया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने दोनों केखिलाफ पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। पीड़ित पक्ष ने इस मुकदमे को फर्जी बताया। अधिवक्ता के अनुसार, जमानत पर सुनवाई के दौरान पेश किए गए दस्तावेजों और दलीलों के बाद दोनों को उसी दिन जमानत मिल गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का हुआ आकस्मिक निधन 

वहीं, पुलिस की ओर से अदालत में दाखिल रिपोर्ट में दंपती की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत और निराधार बताया गया। पुलिस के अनुसार, प्रतीक्षा सेमवाल और आकाश बंगवाल थाने पहुंचे थे, जहां महिला उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। महिला उपनिरीक्षक की वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने थाने की सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहकि फुटेज में प्रतीक्षा और आकाश को थाने में शोर-शराबा करते हुए देखा गया है।

अदालत ने दोनों पक्षों की ओर से पेश दस्तावेजों और पुलिस रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद कहा कि आरोपों की वास्तविकता सामने लाने के लिए स्वतंत्र और प्रभावी जांच आवश्यक है। चूंकि मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी निरीक्षक स्तर का है, इसलिए कोर्ट ने उससे उच्च स्तर के अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश में तत्कालीन प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर, जो वर्तमान में पटेल नगर थाने के प्रभारी हैं, समेत पांच पुलिसकर्मियों और यशपाल तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 12 हजार किलो लहन नष्ट करने के साथ ही 125 लीटर कच्ची शराब जब्त

एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश प्राप्त होने के बाद एक-दो दिन में सीओ स्तर के अधिकारी से जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर विभागीय और विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

कोर्ट के आदेश के बाद प्रवीण सेमवाल ने कहा कि उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। उनका आरोप है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की है।वहीं अधिवक्ता संजीव कुमार का कहना है कि अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि मामले की जांच सिविल पुलिस के बजाय सीबीसीआईडी से कराई जाए,ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 20 लाख के समझौते का आरोप Allegations of assault and a ₹20 lakh settlement at the police station; court orders FIR against police personnel. Uttarakhand News crime news dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज कोर्ट का आदेश क्राइम न्यूज थाने में मारपीट देहरादून न्यूज पुलिसकर्मियों पर फिर

More Stories

उत्तराखण्ड

पेड़ से टकराकर खाई में गिरा डंपर, वाहन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां रामनगर-रानीखेत मार्ग पर कुमेरिया और सौराल के बीच रविवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा : सगाई से नाराज पूर्व प्रेमिका ने ही पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र के बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सत्यम की पूर्व प्रेमिका ही हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड थी। आरोप है […]

Read More
उत्तराखण्ड

अपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों के खिलाफ जिला बदर के आदेश […]

Read More