विदेश भेजने के नाम पर लाखो की ठगी का आरोप

ख़बर शेयर करें -

    
खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। कनाडा भेजने के नाम पर तीन युवकों से 33 लाख 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आवास विकास निवासी पीड़ित अनमोल कक्कड ने बताया कि उनके घर के पास एक्सीलेंसी वीजा कंसल्टेंट के नाम से ज्योति नगर मंडोली नार्थ ईस्ट दिल्ली और वर्तमान में सिंह कालोनी निवासी मनदीप सिंह की फर्म है। वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात मनदीप से हुई।
मनदीप ने कहा कि वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगा। उसने यह बात अपने दोस्तों वीरखेड़ा पीलीभीत निवासी प्रजीत सिंह और प्रीत विहार निवासी सिद्धार्थ अरोरा को भी बताई। जिसके बाद वह भी मनदीप सिंह से मिले। उसने प्रति व्यक्ति खर्च 10 लाख रुपये का खर्च बताया।
मनदीप पर विश्वास कर उन्होंने पांच लाख रुपये दे दिए। बाद में लॉकडाउन के चलते मनदीप से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। अप्रैल 2021 में उन्होंने एक बार फिर 20.92 लाख रुपये मनदीप सिंह के खाते में ट्रांसफर करा दिए। उसके दोस्त सिद्धार्थ अरोरा ने भी 7.53 लाख रुपये मनदीप के खाते में जमा किए। उन्होंने अपने पासपोर्ट भी जमा करा दिए। मनदीप ने उन्हें सितंबर 2021 के दूसरे सप्ताह में कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया, लेकिन तय समय पर उन्हें कनाडा नहीं भिजवाया गया। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More