प्रशासन द्वारा होलिका ग्राउंड को नो वेंडिंग जोन घोषित करने के साथ ही पुलिस ने मूर्ति खंडित करने के आरोपी को भी किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। होलिका ग्राउंड में सोमवार शाम को भक्त प्रहलाद की मूर्ति खंडित करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने होलिका ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नोवेंडिंग जोन भी घोषित कर दिया है। 
बताते चलें कि सोमवार शाम को होलिका ग्राउंड में भक्त प्रहलाद की मूर्ति खंडित पाई जाने की खबर के बाद बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के लोग यहां पर एकत्रित होकर आरोप लगाया था, की मूर्ति आसपास के ही किसी व्यक्ति ने खंडित की है। क्योंकि यहां पर बड़ी संख्या में फल व्यापारी अपना ठेला लगाते हैं लिहाजा उनका आरोप था कि हो सकता है इन्हीं में से किसी ने मूर्ति खंडित की हो। इस बात को लेकर सोमवार देर रात तक यहां पर नारेबाजी होते रही।पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद भी यहां तनाव की स्थिति बनी रही। साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार सुबह 11 तक का वक्त देते हुए शासन प्रशासन को चेताया था कि अगरखंडित करने वाले की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 11 बजे मंगलवार से वह फिर प्रदर्शन करेंगे। एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर मूर्ति खंडित करने के मामले में सोनू कुमार यादव नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि सोनू यादव किसी टेंट व्यवसाय के यहां काम करता है। प्रशासन द्वारा इस मामले की सूचना प्रदर्शनकारियों को दी गई साथ ही उन्हें यह भी बताया गया की होलिका ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी और प्रशासन द्वारा होलिका ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को ठेला प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of breaking the idol arrested Along with the administration declaring Holika ground as no vending zone crime news Haldwani news Holika ground declared no vending zone the police also arrested the accused of breaking the idol uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]

Read More