राजकीय महिला महाविद्यालय में एल्युमिनाई समिति की बैठक हुई आयोजित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में गुरुवार (आज) एल्युमिनाई समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व छात्राओं द्वारा महाविद्यालय हित में अनेक मूल्यवान सुझाव दिये गये जो महाविद्यालय की चतुर्दिक उन्नति में सहायक होंगे। 

छात्राओं का कहना था कि महाविद्यालय का स्वस्थ व अनुशासित माहौल हमें यहीं से अध्ययन जारी रखने की प्रेरणा देता है, परन्तु अनेक विषयों में स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन की सुविधा न होने के कारण हमें मजबूरन अन्यत्र प्रवेश लेना पड़ता है। छात्राओं का कहना था कि कुछ आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता होने पर यह संस्थान उत्तराखण्ड के उच्च कोटि के संस्थानों में से एक बन सकता है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. ए.के.श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को संस्थान के हित में समय-समय पर अपने बहुमूल्य सुझाव देते रहने का आह्वाहन किया गया। उनके अनुसार यह संस्थान छात्राओं का पूर्व परिवार है जिससे उनका संबंध जीवन पर्यन्त बना रहेगा। यह संस्थान सदा पूर्व छात्राओं की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों पर गर्व करेगा। समिति की संयोजक डॉ. रश्मि पन्त ने समिति के उद्देश्य, कार्य विधि, छात्राओं का इस समिति के माध्यम से संस्थान व समाज को योगदान आदि के बारे में जानकारी दी व छात्राओं को सुझाव देने हेतु अभिप्रेरित किया। कुछ छात्राएं गूगल मीट के माध्यम से भी बैठक का हिस्सा बनीं। इस बैठक में समिति सदस्य डॉ. रितु सिंह व डॉ. प्रभा साह उपस्थित थीं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Alumni committee meeting was organized in Government Women's College Govt womens college haldwani Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More