नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मचारी हुए प्रभावित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित डेयरी प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव होने के चलते वहां काम कर रहे कई सारे कर्मचारी प्रभावित हो गए। इसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए दो कर्मचारियों को हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

कुल 8 कर्मचारी गैस रिसाव होने के चलते प्रभावित होने की सूचना है। जिनका उपचार किया जा रहा है, फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है और उनका इलाज किया जा रहा है, वहीं कई सारे गैस रिसाव से पीड़ित कुछ कर्मचारी हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां सभी की स्थिति ठीक है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि फिलहाल गैस से पीड़ित कर्मचारी खतरे से बाहर हैं कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कहा पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा की गैस का किस कारणों से रिसाव हुआ है, इसकी जांच की जा रही है, उन्होंने खुद बेस हॉस्पिटल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना, डॉक्टर को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं, बेस हॉस्पिटल की सीएमएस सविता ह्यांकी ने कहा घायलों का इलाज चल रहा है सभी पूरी तरह से ठीक है स्थिति नियंत्रण में है कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई है, एसडीएम ने कहा पूरे मामले की जांच की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ammonia gas leaked in Lalkuan plant of Nainital Milk Union Haldwani news many employees affected Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More