विद्युत व्यवस्था सुचारु करने पटरी पर चढ़ा विद्युत कर्मी करंट लगने से हुआ घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। यहां क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कार्यरत विद्युत कर्मी करंट लगने से पोल से गिरकर अचेत हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 5:20 बजे कोतवाली के समीप स्थित बंद पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को शुरू करने के लिए वहां पहुंचे विद्युत कर्मी प्रेम सिंह कोरंगा जो की बिंदुखत्ता क्षेत्र का निवासी है, ने जैसे ही ट्रांसफार्मर का फ्यूज लगाने के लिए तार को पकड़ा तभी उसमें करंट का प्रभाव हो गया, जिसके चलते तेज झटके और तार में हुई स्पार्किंग के साथ प्रेम पोल से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। आसपास मौजूद क्षेत्र वासियों ने तत्काल उसे उठाया और अन्य विद्युत कर्मियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने उसे तुरंत ही उठाकर डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचा जहां उसका उपचार के दौरान हालत गंभीर बनी हुई है। विद्युत उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत कार्य करते समय गिरे लाइनमैन प्रेम की हालत में अब कुछ सुधार हुआ है और उसका डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: admitted to hospital Electrician fell from the pole due to electric shock Electrician who climbed on the track to make the electricity system work got injured due to electric shock lalkuan news Lineman got injured due to electric shock uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More