पीएसी के सिपाही और एक युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस नें शुरू की मामले की जांच 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून/नई टिहरी। पीएसी के एक सिपाही और एक अन्य युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाही ने सगाई होने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म किया और बाद में रिश्ता तोड़ दिया। अब गर्भवती नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई। मामले में कैंपटी पुलिस ने 13 सितंबर को नितेश नौटियाल निवासी मरोड़ और नरेश निवासी खंसोसी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। नितेश पीएसी हरिद्वार में तैनात है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में चुनाव ड्यूटी पर है। 
 
 
नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसकी नितेश के साथ जनवरी 2024 में सगाई हुई थी। इसके बाद नितेश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि वह नरेश नाम के युवक को तीन साल से जानती थी। इस बात का जब नितेश को पता चला तो उसने चरित्र पर सवाल उठाते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पिछले दिनों पीड़िता की अचानक तबीयत खराब हुई। जांच कराई तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है, लेकिन उस वक्त उसने पुलिस को शिकायत नहीं की। जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उसे कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। यहां पीड़िता ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अल्प विकसित बच्चा अस्वस्थ था, उसकी मौत हो गई। 
 
बताया जा रहा है कि पूर्व में नरेश ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाने हैं। इसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। आरोप है कि कोरोनेशन अस्पताल में पीड़िता और उसके परिजनों के पास एक दरोगा आया और केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए उन्हें धमकाया। इस बात को लेकर वहां लोगों ने हंगामा भी किया। टिहरी के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता अभी अस्पताल में है।स्वस्थ होने के बाद उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news PAC constable and a youth accused of raping a minor police started investigating the case uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More