नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में होंगे शामिल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।आज कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता व अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में वह भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी मेयर पद पर पत्नी का टिकट कटने से पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी। इसी तरह देहरादून, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में टिकट आवंटन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है। हालांकि डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नाराज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने की बात कही थी। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन दूसरी तरफ टिकट न मिलने के कारण रूठों से कांग्रेस भी असहज रही।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angry State Congress Vice President leaves Congress Angry State Congress Vice President leaves Congress due to his wife not getting the Municipal Corporation mayor ticket Body elections dehradun news Municipal Corporation mayor ticket uttarakhand news will join BJP

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More