रुद्रपुर। घटनास्थल का मौका-मुआयना कराने के बाद पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म में गिरफ्तार तीनो आरोपियों द्वारा वापस रुद्रपुर कोतवाली लाते समय पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास के दौरान आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार काशीपुर बायपास रोड स्थित श्री गुरु नानक स्कूल के पास पुलिस का वाहन अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर बंद हो गया। वाहन रुकते ही चालक उसे ठीक करने के लिए नीचे उतरा।इसी मौके का फायदा उठाकर तीनों आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा से निकलकर भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद जैसे ही लोगों को पता चला कि भागने की कोशिश करने वाले युवक हाल ही में सिडकुल कर्मी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और जूते-चप्पलों, थप्पड़ों व घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने और फांसी की मांग की।
मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को भीड़ से बचाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत होने को तैयार नहीं थे। जिसके हाथ जो लगा, उसने आरोपियों पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह तीनों आरोपियों को भीड़ के कब्जे से छुड़ाया। इस दौरान काशीपुर बायपास रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर तीनों आरोपियों को दोबारा अपनी अभिरक्षा में लिया और आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस कोतवाली ले जाया गया।
मौके पर रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश सिंह, एसएसआई खुशवंत सिंह, नवनियुक्त थाना प्रभारी पंकज कुमार, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली , बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बताते चलें कि पुलिस ने बिगवाड़ा रोड से सिडकुल कर्मी युवती के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लगी थी, जबकि उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]