हत्याकांड का खुलासा न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुद्ध पार्क में पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भीमताल थाना क्षेत्र के गोनियारो गांव के चंदन हत्याकांड का खुलासा न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हल्द्वानी पहुंचकर बुद्ध पार्क में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चंदन हत्याकांड खुलासे को लेकर नाकाम हुई पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गांव वालों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

गांव से सैकड़ों ग्रामीणों को लेकर हल्द्वानी प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि एक जून को गोवानीयारों गांव से चंदन अपने ससुराल की तरफ अपनी पत्नी को लेने में निकला था लेकिन वह अपने ससुराल नहीं पहुंचा, 6 जून को उसकी लाश चंदन के ससुराल के पास के ही गांव के नाम डूंगरी में मिली, चंदन की हत्या कर बॉडी को तेजाब से जलाया गया था। शुरुआत में राजस्व पुलिस इसकी जांच कर रही थी लेकिन मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के दबाव के चलते इसे सिविल पुलिस में ट्रांसफर किया गया। लेकिन 6 जून से 26 जुलाई तक खुलासा नहीं होने के बाद आखिरकार आज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने हल्द्वानी में आकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस लगातार एक ही बात कह रही है कि वह जल्द चंदन हत्याकांड का खुलासा करेंगे लेकिन इतना समय बीत गया पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली है और मृतक के परिजनों को गुमराह किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी एसएसपी कार्यालय कूच करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का कहना है कि इस पूरे मामले की छानबीन गंभीरता से की जा रही है संदिग्धों से पूछताछ के बाद कोई प्राइम सस्पेक्ट नहीं मिला तो अब पुलिस तीन संदिग्ध लोगों की पॉलीग्राफ टेस्ट करा रही है संदिग्ध लोगों को दिल्ली से पॉलीग्राफ टेस्ट की परमिशन लेकर उनके टेस्ट किए जा रहे हैं और जल्द ही पुलिस इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angry villagers protested against the police administration in Buddha Park due to non-disclosure of the massacre Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More