प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का ऐलान,  वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी मिला स्थान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर नियुक्तियों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नई टीम में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।

नई कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष,36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि नई टीम में सभी वर्गों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

प्रदेश संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एआईसीसी ने पांच महत्वपूर्ण समितियों के गठन को भी मंजूरी दी है। एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार पीसीसी कार्यकारिणी समिति, घोषणा पत्र समिति,अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति का गठन तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति में 41 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण महारा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी को बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति में गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल को सदस्य बनाया गया है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की कमान विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है,वहीं मनोज रावत को एसआईआर समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। चार्जशीट समिति का अध्यक्ष करण महारा को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

नई कार्यकारिणी में हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, हेमंत बगड़वाल, डॉ. प्रेम बहुखंडी समेत 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुनसोला, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूलकुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला समेत 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस का कहना है कि नई टीम आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को गति देने का काम करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress Party News dehradun news Devbhoomi News Hindi News New executive committee of the State Congress Committee announced; young faces included alongside senior leaders. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More