बनभूलुपरा हिंसा के मास्टर माइंड और उसकी पत्नी समेत 6 लोगों के खिलाफ के एक और मुकदमा दर्ज, चार अन्य दंगाई भी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलुपरा हिंसा के मास्टर माइंड की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही हिंसा मामले में पुलिस ने चार और दंगाईयों को गिरफ्तार किया है।

आठ फरवरी को मलिक का बगीचा में अवैध धार्मिक स्थल ध्वस्त करने के ‌दौरान हिंसा भड़क उठी थी। उपद्रवियों ने पथराव करते हुए पुलिस के साथ ही नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर हमले बोले थे। जिसमें कई घायल हो गए थे। इसके अलावा बनभूलपुरा थाने के साथ-साथ कई सरकारी और निजी वाहनों को भी फुंक दिया गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को कर्फ्यू भी लगाना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए। इसके बाद उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी गई। इस क्रम में पुलिस ने और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

जानकारी देते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि हिंसा में संलिप्त अयाज अहमद पुत्र हाफीज शकील निवासी गोपाल मन्दिर, मौहम्मद समीर पुत्र सफीक अहमद निवासी इण्टर काॅलेज के पास इन्द्रानगर, जावेद कुरेशी पुत्र मौहम्मद साकिब निवासी मौहम्मदी चौक और मोहम्मद फिरोज पुत्र अहमद रजा निवासी मोहम्मदी चौक शामिल हैं। एसएसपी ने यह भी बताया कि दंगे के फरार अभियुक्त अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी समेत छह आरोपियों के ‌खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आयुक्त ने सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द करने के मामले में साफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक पुत्र स्व. अब्दुल रज्जाक, निवासी अब्दुला बिल्डिंग, लाईन नं. 8 हल्द्वानी, अख्तरी बेगम पत्नी नन्हें खां, नबी रजा खां पुत्र अशरफ खां, निवासी हल्द्वानी, गौस रजा खां पुत्र स्व. अशरफ खां निवासी लाईन नं. 17, आजादनगर हल्द्वानी, अब्दुल लतीफ निवासी बरेली के खिलाफ तहरीर सौंपी। जिसके आधार पर षडयंत्र और कूटरचंना करते हुए मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग कर भूमि पर अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध हस्तान्तरण करने के साथ-साथ आपराधिक षडयंत्र रचकर राजकीय विभागों एवं झूठे शपथ पत्रों के आधार पर न्यायालय को गुमराह करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Another case registered against 6 people including the mastermind of Banbhulupra violence and his wife Banbhulpura violence four other rioters also arrested Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More