एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युवतियों को पकड़ा आपत्तिजनक हालत में 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की यहां एक होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने छापा मारकर होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

प्राप्त समाचार के मुताबिक काशीपुर में कुंडा थाना क्षेत्र की मण्डी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर होटल पैराडाइज स्थित है। होटल का मालिक और उसका पुत्र पूर्व में भी पोक्सो एक्ट में जेल की हवा खा चुका है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर की टीम ने इंचार्ज श्रीमती वसंती आर्य के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में छापा मारा। इस दौरान टीम ने होटल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक युवतियो को पकड़ लिया। टीम ने सभी को हिरासत में लेकर कुंडा थाना ले गयी।

यह भी पढ़ें 👉  गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

टीम इंचार्ज वसंती आर्य ने बताया कि टीम को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को काफी समय से लिखित और मौखिक रूप से होटल में रैकेट की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर आज छापा मारकर होटल से दर्जनभर के आसपास युवतियों तथा दर्जन भर से अधिक युवकों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि होटल के मालिक की संलिप्तता पाई गयी है, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम बनी हुई है जोकि जिले भर में इस तरह की शिकायत आने पर छापामार कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए हुए थे ऐसे लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल में जो लोग अवैधानिक रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More