एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर में छापा मारकर अनैतिक कार्य का किया भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पंतनगर/किच्छा। पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सहयोग से सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में छापा मारकर वहां चल रहे अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से दो महिलाओं, बेंगलुरु निवासी दो व्यक्तियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित एक मॉल में संचालित हो रहे गोल्डन स्पा सेंटर में छापा मारा। सेंटर में मौजूद ग्राम रामेश्वरपुर लालपुर थाना किच्छा निवासी एक युवक संजू ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालक कोई और है।स्पा सेंटर में बने कमरों को चेक किया गया तो दो कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं मिलीं। रिसेप्शन काउंटर पर आगंतुक रजिस्टर चेक करने पर उनकी कोई एंट्री नहीं थी।सेंटर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और छह मोबाइल बरामद हुए। रिसेप्शन पर मौजूद युवक ने बताया कि दोनों महिलाओं को स्पा सेंटर के संचालक ने रखा है। उन्हीं के कहने पर स्पा सेंटर में जो भी ग्राहक आते हैं उनके पास लड़कियों को भेजता है। वहीं एसएचओ राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि स्पा सेंटर से पकड़े गए संजू, विजय बी और श्रीनिवासन निवासी बेंगलुरु (कर्नाटक) सहित दोनों महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking team busted unethical act by raiding Spa Center located in Sidkul Chowki area Sex racket US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More