लाखो रुपये की स्मैक के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड की टीम ने दो अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से 26 लाख की स्मैक बरामद की गई है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के ड्ग्स डीलरों के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार की देर शाम को थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर से दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक नईम उर्फ शेरा फरीदपुर जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहे हैं। एएनटीएफ टीम द्वारा दोनों अभियुक्तियों को नदेली रोड बरा के पास गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त दानिश पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी में वर्ष 2020 में थाना कैंट व वर्ष 2022 में थाना शीशगढ़ व थाना प्रेम नगर से चोरी की कई मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार कर जेल जा चुका है। अभियुक्त दानिश पर जनपद बरेली में कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त दानिश की जान पहचान बरेली जेल में बंद होने के दौरान ही नईम उर्फ शेरा से हुई थी जो एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जेल में बंद था। नईम उर्फ शेरा ने ही दानिश को स्मैक तस्करी के बारे में बताया. जेल से बाहर आने के बाद दोनों ही स्मैक तस्करी के कार्य में लिप्त हो गए. नईम उर्फ शेरा ने ही अपने साथ राहत खान को भी इस कार्य हेतु तैयार कर लिया तथा उसकी मुलाकात दानिश से कराई। ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधम सिंह नगर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन : दीपक राठौड़ 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त दानिश पुत्र अशफाक निवासी मोहनपुर नकटिया थाना कैंट जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 37 वर्ष व राहत खान पुत्र राशिद खान निवासी पडेरा थाना पडेरा जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष हैं। इनके पास से 260 ग्राम अवैध स्मैक एवम हीरो स्प्लेंडर यूपी 25वाई 2072 बरामद हुई। एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 23 किलो 317 ग्राम चरस बरामद कर 04 अभियुक्तियों, 5 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 03 अभियुक्तों तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच अभियुक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Narcotics Task Force arrested two interstate drug smugglers with smack worth lakhs of rupees rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन : विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चकराता/देहरादून । चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। त्यूणी के छुमरी निवासी बालक राम की शिकायत पर पुलिस ने चकराता विधायक […]

Read More
उत्तराखण्ड

1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन : दीपक राठौड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने रविवार को हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।महारैली […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार (आज) नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी गौला […]

Read More