भर्तियों एवं प्रोन्नति में पारदर्शिता की मांग को एरीज कर्मचारी संघ का पांचवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। एरीज कर्मचारी संघ का सोमवार (आज) पांचवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारी संघ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रोन्नति एवं भर्तियों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। जिससे नये चयनित कार्मिक भी कार्यभार ग्रहण करने से कतरा रहे है। 

धरना-प्रदर्शन के दौरान एरीज कर्मचारी संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार शर्मा एवं सदस्य वी के सिंह ने अवगत कराया कि इस संस्थान के पदोन्नति संबंधी प्रकरण वर्ष 2015 से माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल के समक्ष चल रहा था। माननीय न्यायालय के वर्ष 2018 में आदेश के उपरान्त भी एरीज प्रशासन द्वारा याचिकाकर्ता कार्मिकों को पदोन्नति नहीं किया गया। जिसके क्रम में संबंधित कार्मिकों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल में निदेशक के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की गई। जिसके क्रम में न्यायालय ने आदेश पारित किया कि शीघ्र ही सेवा नियमावली तैयार कर इनको पदोन्नति दी जाय। उक्त के क्रम में संघ अवगत कराता है कि एरीज के निदेशक द्वारा न्यायालय से बचने एवं न्यायालय को गुमराह करने के लिए अपने स्तर से ही बिना कोई समिति का गठन कराते हुए अपने चहेतों को उसका सहारा लेकर गलत तरीके से पदोन्नति कर दिया गया। एवं उन कार्मिकों को जो न्यायलय की शरण में गुहार लगाने गये थे उन्हें नियमानुसार उनकी सेवाओं को देखते हुए पदेान्नत नहीं किया गया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aries Employees Union's strike continues on the fifth day to demand transparency in recruitments and promotions Aries employees unions nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More