डॉक्टरों के बड़े पैमाने पर तबादलों में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने हल्द्वानी विधायक को सौंपा ज्ञापन   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ब्लॉक हल्द्वानी) ने हल्द्वानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों पर चिंता जताते हुए  विधायक सुमित हृदयेश को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने जनहित में तबादलों पर पुनर्विचार करने और रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की।

गुरुवार (आज ) यूनियन के एक शिष्टमंडल ने विधायक के आवास पर मुलाकात कर बताया कि डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय,  सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक साथ तबादले होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

यूनियन का कहना है कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ पूरे मंडल और पर्वतीय क्षेत्रों के लाखों लोगों के इलाज का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का सबसे अधिक असर गरीब मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और दूरदराज के इलाकों से इलाज के लिए आने वाले लोगों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर पुनर्विचार किया जाए और अस्पतालों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि आम जनता को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस जनहित के मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी सहित पूरे कुमाऊं की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अब भवन मानचित्र के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 7 से 15 दिन में NOC—डीम्ड मंजूरी की नई व्यवस्था  

इस मौके पर पार्षद रवि जोशी, हेमंत साहू, रिंकी जोशी, रेशमा, सुनीता महरा, रेनू घुघुतियाल, प्रीति सरोज, रीना बाला, मीना शर्मा, सायमा, मंजू आर्या, जसोदा और सरिता साहू सहित यूनियन की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Asha Health Workers Union submitted a memorandum to Haldwani MLA Asha Health Workers Union submitted a memorandum to Haldwani MLA regarding the large scale transfer of doctors Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Large scale transfer of doctors News from the hills News From the Pahad uttarakhand news आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन उत्तराखण्ड न्यूज डॉक्टरों का बड़े पैमाने पर तबादला हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी विधायक को सौंपा ज्ञापन

More Stories

उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ऊधमसिंह […]

Read More