विधानसभा चुनाव 2027 : प्रदेश के 17 रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल चुनावी प्रक्रिया से बाहर  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 17 रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इन दलों का पंजीकरण रद्द होने के बाद अब इनके बैनर तले कोई भी प्रत्याशी आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकेगा। वहीं, छह नए राजनीतिक दलों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। दूसरी ओर खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी चुनाव आयोग में पंजीकृत हो चुकी है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रत्येक विधानसभा चुनाव से पहले लंबे समय से निष्क्रिय राजनीतिक दलों की समीक्षा की जाती है। जांच में पाया गया कि जिन 17 दलों पर कार्रवाई की गई है, उन्होंने पिछले छह वर्षों से कोई चुनाव नहीं लड़ा। इसके अलावा कई दल अपने पंजीकृत पते पर मौजूद नहीं मिले और आयोग को उनके अस्तित्व का कोई प्रमाण भी नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक इन दलों में से कई ने समय पर वार्षिक रिटर्न, अंशदान (डोनेशन) रिपोर्ट और आंतरिक संगठनात्मक चुनाव भी नहीं कराए। चुनाव आयोग ने पहले सभी दलों को नोटिस जारी कर पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अवसर दिया, लेकिन निर्धारित समय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर राज्य निर्वाचन कार्यालय ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी। इसके आधार पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन दलों को रजिस्टर्ड सूची से हटा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

जिन 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण निरस्त किया गया है, उनमें भारतीय जनक्रांति पार्टी (देहरादून), हमारी जनमंच पार्टी (देहरादून), मैदानी क्रांति दल (देहरादून), राष्ट्रीय जन सहाय दल (देहरादून), उत्तराखंड जनशक्ति पार्टी (देहरादून), भारतीय मूल निवासी समाज पार्टी (देहरादून),भारतीय अंत्योदय पार्टी(देहरादून), भारतीय ग्राम नगर विकास पार्टी (देहरादून), गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट (देहरादून), राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी (रुड़की), भारत कौमी दल (हरिद्वार), पीपुल्स पार्टी (रुड़की), भारत परिवार पार्टी (ज्वालापुर), भारतीय सम्राट सुभाष सेना (हरिद्वार), प्रजामंडल पार्टी (श्रीनगर गढ़वाल), प्रजातंत्र पार्टी ऑफ इंडिया (रामनगर) तथा सुराज सेवा दल (हल्द्वानी) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

ज्ञात हो कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में 42 रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल मौजूद थे। अब 17 दलों के निष्क्रिय घोषित होने के बाद राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल सक्रिय और नियमों का पालन करने वाले राजनीतिक दलों को चुनावी प्रक्रिया में बनाए रखना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 17 registered unrecognised political parties 2027 Assembly Elections: 17 registered unrecognised political parties in the state out of the electoral process; Uttarakhand News dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad out of the electoral process Uttarakhand Assembly Elections

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More