भारी हंगामे के बीच विधानसभा का मॉनसून सत्र दूसरे ही दिन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गैरसैण। उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मॉनसून सत्र शुरू होने के दूसरे ही दिन भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। 19 अगस्त से शुरू हुए इस सत्र का माहौल पहले दिन से ही तनावपूर्ण रहा। विपक्ष की तीन प्रमुख मांगों—नैनीताल के डीएम का तबादला, एसएसपी का निलंबन और कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी—को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने रहे।

20 अगस्त को विपक्ष ने पोस्टर लहराकर विरोध दर्ज कराया, जिस पर विधानसभा के मार्शल ने हस्तक्षेप कर उन्हें हटाया। इसी बीच सरकार ने सत्र के दौरान तेजी से कार्रवाई करते हुए भारी विरोध के बावजूद ₹5,315.89 करोड़ का अनुपूरक बजट और 9 अहम विधेयक पारित करा लिए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

सदन में पारित प्रमुख विधेयक:

उत्तराखंड धर्मांतरण प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2025 – जबरन धर्मांतरण पर अब उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान।

समान नागरिक संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 – लिव-इन-रिलेशनशिप में धोखाधड़ी पर सख्त सजा का प्रावधान।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 – राज्य में सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक प्राधिकरण के गठन का रास्ता साफ, जिससे मदरसों को मान्यता मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2025

उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025

उत्तर प्रदेश श्री बद्रीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 (संशोधन) अध्यादेश 2025

उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025

उत्तराखंड साक्षी संरक्षण विधेयक 2025

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत (आरक्षण एवं पद आवंटन) नियमावली 2025

पहले दिन कार्यवाही स्थगित होने के बाद से विपक्षी विधायक रातभर धरने पर डटे रहे। अगले दिन सुबह भी प्रदर्शन जारी रहा। सरकार के लगातार मनाने के बावजूद विपक्षी दल अपनी मांगों से पीछे नहीं हटे, जिससे सत्र लगातार टकराव की स्थिति में रहा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

सरकार ने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है और जनहित के मुद्दों को दबाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबा रही है।

आखिरकार 20 अगस्त को भारी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस बीच, सभी प्रस्तावित विधेयकों और अनुपूरक बजट को पास करा लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Amid heavy uproar the monsoon session of the assembly adjourned indefinitely on the second day itself

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More