नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर पर POCSO में मुकदमा : विश्वविद्यालय ने किया निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पौड़ी। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में देवप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विवि निदेशक ने पुलिस को तहरीर दी थी। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। आरोपी नेपाली मूल का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुश्तैनी जमीन के लालच में मां की हत्या! बेटी ने प्रेमी से रचाई खौफनाक साजिश 

थाना प्रभारी देवप्रयाग अमरजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो.पीवीबी सुबह्मण्य की तहरीर पर आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सूर्यमणि भंडारी के विरुद्ध पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला एसआई अनिता नेगी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने जिले में तीन निरीक्षकों के बदले दायित्व 

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. सुब्रमणयम ने बताया कि घटना अगस्त की है। यह मामला तब संज्ञान में आया जब छात्राएं अपनी टीसी लेने के लिए आई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की। पुष्टि होने के बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया और देवप्रयाग थाने में लिखित शिकायत के साथ ही आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित भी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Assistant Professor booked under POCSO Act for allegedly molesting minor female students; University suspends him. Uttarakhand News Assistant Professor booked under POCSO Act over allegations of molesting minor female students;   उत्तराखण्ड न्यूज crime news Hindi News News from the hills News From the Pahad Pauri news असिस्टेंट प्रोफेसर पर POCSO में मुकदमा; Devbhoomi News क्राइम न्यूज नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप पौड़ी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुश्तैनी जमीन के लालच में मां की हत्या! बेटी ने प्रेमी से रचाई खौफनाक साजिश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायवाला में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुश्तैनी […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या सत्ता का अखाड़ा? सांसद-विधायक से भी भारी पड़ रही छात्र राजनीति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव कभी छात्रों की समस्याओं, अधिकारों और नेतृत्व की आवाज हुआ करते थे। लेकिन आज सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन चुनावों का स्वरूप बदल गया है?   गुंडागर्दी के आरोप, चुनाव में बेहिसाब खर्च, वसूली की चर्चाएं और नियम-कायदों के पालन […]

Read More
उत्तराखण्ड

भूमि की नापजोख के बदले रिश्वत! 30 हजार लेते पटवारी को विजिलेंस ने दबोचा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारी तहसील के एक पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने भूमि की नापजोख कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की […]

Read More