कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और किसानों व युवाओं के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
आजादी के आंदोलन में जिनका कोई योगदान नहीं रहा वह कांग्रेस को पढ़ाते है देशभक्ति का पाठ – खरगे 
 

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे और रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, किसानों और युवाओं के मुद्दे उठाते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने की अपील की। 

 
जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि वह लंबे समय बाद उत्तराखंड आए हैं। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वर्ष 1973 में वह पंतनगर यूनिवर्सिटी आए थे, उस समय वह विधायक थे। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि और वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि हल्द्वानी से ही कांग्रेस की विजय का शंखनाद होगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
 
खरगे ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आजादी के आंदोलन में उनका कोई योगदान नहीं रहा, इसके बावजूद वे कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के साथ गरीबों, महिलाओं, किसानों और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा का भी उल्लेख किया।
 

कांग्रेस अध्यक्ष ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिला। खरगे ने दावा किया कि देश में करीब 30 लाख पद खाली हैं, इसके बावजूद उन्हें भरा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो योग्यता और मेरिट के आधार पर बिना पैसे के नौकरी देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

किसानों का मुद्दा उठाते हुए खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार के दौरान किसान कर्जमाफी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के हित में काम किया है और सत्ता में आने पर पार्टी अपने वादों को पूरा करेगी। उन्होंने फूड सिक्योरिटी एक्ट और मनरेगा जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

भ्रष्टाचार को लेकर भी खरगे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन नेताओं को भाजपा पहले भ्रष्टाचारी बताकर जेल भेजती थी, बाद में उन्हीं नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया जाता है। उन्होंने इसे ‘वॉशिंग मशीन’ की राजनीति करार देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

खरगे ने उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा की तारीफ करते हुए अल्मोड़ा के रवि टम्टा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रवि टम्टा ने बिना विदेशी मदद के उड़ने वाली कार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा प्रतिभाशाली और मेहनती हैं तथा उन्हें उचित अवसर मिलने चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक से परेशान युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर पुलिस कार्रवाई की गई।उन्होंने केंद्र सरकार से पेपर लीक के मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

खरगे ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी दबाव से डरने वाली नहीं है और युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

जनसभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,हरक सिंह रावत, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीवआर्य, राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, विधायक हरीश धामी, काजी निजामुद्दीन,  विधायक आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress National President Kharge Congress National President Kharge fiercely targeted the BJP government on the issues of unemployment Congress Party News Congress's Vijay Shankhnaad rally Corruption Devbhoomi News fiercely targeted the BJP government Haldwani news Hindi News In the Congress's Vijay Shankhnaad rally News from the hills News From the Pahad paper leak and farmers and youth unemployment/corruption/paper leak and farmers and youth issues uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More