भाजपा युवा मोर्चा के नेता की कार चढ़ाकर हत्या व अपहरण का प्रयास, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी पर कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश और उसके बाद कथित तौर पर अपहरण का प्रयास किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

नयागांव चंद्रबनी निवासी 26 वर्षीय हर्ष वालिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले क्लेमनटाउन थाने में एक विवाद के दौरान कुछ युवकों ने उन्हें जानसे मारने की धमकी दी थी। पीड़ित के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच वह गौतम कुंड के पास एक कैफे से लौट रहे थे। तभी पीछे से आई एक आई-20 कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए।इसके बाद कार से उतरे युवकों ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी। इसी दौरान दूसरी कार में सवार अन्य युवक भी मौके पर पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

इस बीच आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, लेकिन हर्ष वालिया किसी तरह पास की दीवार फांदकर भागने में सफल रहे। घटना में उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एक मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

पीड़ित ने हार्दिक शर्मा,अभिषेक वर्मा,अभिनव काकरान और चैतन्य शर्मा सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक कार को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Attempt to murder and kidnap BJP leader by youths riding a car Attempt to murder and kidnap BJP Yuva Morcha leader by running a car over him BJP leader riding a bike hit by a car crime news dehradun news police registered a case and started investigation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार सवार युवकों द्वारा भाजपा नेता की हत्या व अपहरण की कोशिश क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज बाइक सवार भाजपा नेता को कार से मारी टक्कर

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More