शारदा मार्केट में सड़क चौड़ीकरण की आड़ में अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित शारदा मार्केट में सड़क चौड़ीकरण की आड़ में होटल के कमरों को तोड़कर बनाए जा रहे करीब छह दर्जन से अधिक दुकानों को मंगलवार (आज) विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही के दौरान एडीएम शैलेन्द्र नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान एवं प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।

 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

जानकारी के अनुसार स्थानीय पार्षद रवि जोशी द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत प्राधिकरण से किए जाने के बाद जांच में सामने आया कि निर्माण कार्य बिना स्वीकृति और नियमों के खिलाफ किया जा रहा है। इस पर प्राधिकरण ने निर्माणकर्ता को चालन जारी किया था लेकिन कार्य नहीं रोके जाने पर आज प्राधिकरण ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू की। कार्यवाही के दौरान मौके पर कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रही। विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध निर्माण पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In Sharda Market In the pretext of road widening Sharda Market the authority demolished the illegal construction the authority demolished the illegal construction under the pretext of road widening uttarakhand news अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त उत्तराखण्ड न्यूज शारदा मार्केट सड़क चौड़ीकरण की आड़ में हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More