ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी जान, मरने से पूर्व वीडियों बनाकर युवती को ठहराया मौत का जिम्मेदार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुसाइड से पूर्व ऑटो चालक ने वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार एक युवती को बताया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सुसाइड से पूर्व बनाए गए वीडियो में मृतक का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। उसी वार्ड में एक युवती ने अपनी मां को भी भर्ती कराया था। बातचीत होने पर दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए। काफी दिनों तक दोनों के बीच बात होती रही, लेकिन उन्हें कभी मिलने का मौका नहीं मिला। कुछ दिन पूर्व युवती उसे अपनी रिश्तेदार के घर ले गई, जहां दोनों दो दिन तक साथ रहे। इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई।वीडियो में मृतक अपनी पत्नी को समझा रहा है और वह भी शादी के लिए मान गई, लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर वह युवती पर प्यार में धोखा देने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बता रहा है। साथ ही पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ गटक लिया। जानकारी मिलने पर ऑटो चालक को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Auto driver killed himself by consuming poisonous substance Haldwani news made a video before death and held the girl responsible for the death Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More