लगातार बारिश से बढ़ी पहाड़ की दुश्वारियां : मलबा और पत्थर गिरने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। राज्य के चमोली जिले में एक बार फिर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) अवरुद्ध हो गया है। पीपलकोटी के समीप भनेरपानी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने के कारण हाईवे बंद हो गया है, जिससे दोनों ओर लगभग 500 यात्री फंस गए हैं।

घटना की सूचना पर एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।हालांकि लगातार बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है। प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द मार्ग को खोला जाए और यात्रियों को राहत मिल सके।उत्तरकाशी जिले में भी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने धराली क्षेत्र में मलबा हटाकर वाहनों की आंशिक आवाजाही शुरू करवा दी है, जिससे कुछ हद तक राहत मिली है।हालांकि धराली से आगे हर्षिल में बनी अस्थायी झील अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। झील का पानी हाईवे के हिस्से को डुबो चुका है, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित है। BRO और प्रशासन की टीमें लगातार काम में जुटी हैं लेकिन उच्च जलस्तर व अनवरत बारिश राहत कार्यों को मुश्किल बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम और मार्ग की जानकारी अवश्य लें। पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट का पालन करने की सलाह दी गई है।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Badrinath National Highway blocked chamoli news debris on highway uttarakhand news अवरुद्ध Difficulties in the mountains increased due to continuous rain: Badrinath National Highway blocked due to debris and falling stones उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हाइवे पर मलवा

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More