बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण! खंडपीठ से एक न्यायाधीश द्वारा नाम वापस लेने के चलते नहीं हो सकी सुनवाई  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा के बहुचर्चित मामले को लेकर आज सुप्रीमकोर्ट मेें सुनवाई होनी थी लेकिन दो न्यायधीशों में से एक न्यायधीश की ओर से अपना नाम इस मामले से वापस लेने की वजह से अब इस मामले की सुनवाई को आगे बढ़ा दिया है। आज इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हुई। फिल्हाल अगली तारीख भी निर्धारित नहीं हुई है। 

जानकारी के अनुसार सुप्रीमकोर्ट में बनभूलपुरा के रेलवे बनाम अवाम मामले में आज सुनवाई का बेसब्री से इन्तज़ार किया जा रहा था। क्योंकि पिछली सुनवाई में सुप्रीमकोर्ट ने राज्य सरकार तथा रेलवे की ओर से और समय मांगने पर सख्त टिप्पणी करते हुए मोहलत दी थी। जिसके मद्देनजर आज होने वाली सुनवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। कयास लगाया जा रहा था कि आज कोई निर्णायक फैसला आ सकता है। आज इस मामले की सुनवाई का 35वां नंबर था। जिसपर जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की खण्डपीठ सुनवाई करती लेकिन प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इस मामले से जस्टिस सुधांशु धूलिया ने नाम वापस ले लिया है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि जस्टिस धूलिया नैनीताल हाईकोर्ट में इस पूरे मामले को लेकर न सिर्फ डिफेंस के वकील रहे हैं बल्कि एक न्यायधीश के तौर पर भी यहां हाईकोर्ट में उन्होने इस मामले को देखा और समझा है। जस्टिस सुधांशु धूलिया द्वारा मामले से हटने के बाद इस पर आज सुनवाई नहीं हुई। जस्टिस धूलिया की जगह पर सुप्रीमकोर्ट किसी अन्य न्यायधीश को इस मामले की सुनवाई के लिए नामित करेगी। लिहाजा यह मामला अब आगे बढ़ा दिया गया है। जिसमें तारीख भी निर्धारित नहीं हुई है कि अब कब इस पर सुनवाई होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura railway encroachment Haldwani news Hearing could not be held due to withdrawal of name by a judge from the bench Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने […]

Read More