शराब के नशे में हुए विवाद में बिहारी मजदूर की हुई हत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
द्वाराहाट। यहां नायल गांव में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक बिहारी मजदूर की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों द्वारा शव को ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वाराहाट नगर से 18 किमी दूर नायल गांव में जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाले मजदूर एक मकान में रहते थे। मृतक बेचू आलम अंसारी और आरोपी रमाकांत कुमार व भुवन ठाकुर तीनों ही बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गुरुवार रात तीनों मजदूरों ने अधिक शराब पी और मुर्गे का मांस बनाया। इसी दौरान मीट को लेकर बेचू आलम और रमाकांत के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर रमाकांत ने पास में रखे लोहे के पाइप से बेचू के सिर पर कई वार किए। इससे बेचू का माथा फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी भुवन ठाकुर ने घबराकर पास के एक घर में मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। जब तक वह वापस लौटा तब तक रमाकांत का नशा कुछ हद तक उतर चुका था। दोनों ने घबराहट में शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और पास के खेत में छोड़ आए। सुबह ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना प्रभारी अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और शव बरामद कर लिया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bihari laborer murdered Bihari laborer murdered in a brawl Bihari laborer murdered in a drunken brawl Dwarahat news murder news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More