भाजपा जिला अध्यक्ष ने हरक्यूलिस जिम में विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एंड इंक्लिन बेंच के पदक प्राप्त प्रतिभागियों को किया सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा आज हैदराबाद में आयोजित दसवीं विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एंड इंक्लिन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में हरक्यूलिस जिम में प्रशिक्षण प्राप्त लक्ष्मीकांत पसपोला, बलवंत पाल व जाकिर हुसैन को सम्मानित किया गया। 

बताते चलें कि हैदराबाद में आयोजित दसवीं विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एंड इंक्लिन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में हरक्यूलिस जिम में प्रशिक्षण प्राप्त लक्ष्मीकांत पसपोला, बलवंत पाल व जाकिर हुसैन द्वारा विभिन्न देशों की प्रतियोगियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर देवभूमि उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया एवं इन तीनों प्रतियोगियों का चयन 2024 में कजाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने हरक्यूलिस जिम में तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 60 प्लस उम्र में देश के लिए पदक लाकर यह लोग हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। देश और प्रदेश की सरकार की खेल नीति युवाओं को सफल, सबल व सशक्त बनाने की है। सभी को खेलों के माध्यम से अपने वह देश को सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त हरक्यूलिस जिम संचालिका व योग प्रशिक्षिका मेघा जोशी ने कहा की उम्र केवल एक नंबर है, इन 60 प्लस पदक प्राप्त जवानों से हम सबको प्रेरणा लेकर पूरे समाज में नशा मुक्त समाज की स्थापना करने में अपनी-अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से  कैलाश जोशी, कैलाश डालाकोटी, वासु गोस्वामी, राकेश अधिकारी, नीरज पांडे, विशाल पाल, एल एम टम्टा, नीलम आर्य, ममता बिष्ट, माया नेगी, भूमिका गौरव, सफीक अहमद आदि युवा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP District President honored medal winners of World Strength Lifting and Incline Bench at Hercules Gym Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More