भाजपा सरकार का संकल्प और लक्ष्य विकास कार्यों को बढ़ावा देना है – जोशी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भाजपा सरकार का संकल्प और लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ विकास कार्यों को बढ़ावा देना है यह बात आज भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान कही गई। 

प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार के द्वारा जो भी वादे किये गए थे उन पर सरकार लगातार कार्य कर रही है और उसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। हर एक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है साथ ही युवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि भर्ती पेपर लीक मामले में भी रिकॉर्ड 42 गिरफ्तारिया हुई है, जिनमें 21 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड बनाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दृढ़ संकल्प है। अनैतिक कार्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो संकल्प लिया गया है उसके लिए भाजपा सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है। हरिद्वार पंचायत चुनाव में मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता, भाजपा सरकार के द्वारा विकास कार्यों से सन्तुष्ट है। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मीडिया संयोजक संजय दुम्का भी उपस्थित रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP government's resolve and goal is to promote development works - Joshi bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More