हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला एवं विधायक कपकोट सुरेश गाड़िया के साथ धुआंधार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या 36 जवाहर ज्योति प्रथम अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
दमुवाढुंगा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा दमुवाढुंगा क्षेत्र में निवर्तमान मेयर ने 264 लाख की लागत से 14 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर की आदमकद मूर्ति की स्थापना करी जिसका लाभ आज क्षेत्र के बच्चे और बुजुर्गों को मिल रहा है।
इससे पूर्व भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज दमुवाढुंगा क्षेत्र से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रचार अभियान तेज करने की रूपरेखा बनाई। जिसके बाद वार्ड संख्या 8 जगदम्बा नगर, वार्ड संख्या 46 गैर वैशाली एवं वार्ड संख्या 41 भगवानपुर में नुक्कड़ सभा एवं जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मौजूद स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का रणनीति के तहत चुनावी मैदान से हट कर कांग्रेस पार्टी को लाभ पहुंचाने की मंशा का हल्द्वानी की जनता के सामने भंडाफोड़ हो चुका है। हल्द्वानी शहर की फिजा खराब करने वाला आतंक का खेल जो विगत फरवरीमाह में बनभूलपुरा क्षेत्र में खेला गया था, जिला प्रशासन के द्वारा जिस उपद्रव को कुचलते हुए हल्द्वानी शहर में इस आग को फैलने से रोका था, अब कांग्रेस वनभूलपुरा क्षेत्र के उपद्रवियों के सहारे चुनावजीतने का दिवा स्वप्न देख रही है। जिसको हल्द्वानी शहर की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। कहा कि वो सनातनी हैं और अपने प्रत्येक दिन की शुरुआत मंदिरों में ईश्वर की स्तुति से कर रहे हैं। ईश वंदना से उनको दिनभर तूफानी चुनाव प्रचार की आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। विजयी चुनाव परिणामों तक उनका यह अभियान जारी रहेगा।
चुनाव प्रचार अभियान के दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, भुवन जोशी, नवीन भट्ट, संजय दुमका, रेनू अधिकारी, रोहित पांडे, दिनेश आर्या, रत्नेश शाह, बॉबी आर्य, चंद्र प्रकाश, मुन्नी बिष्ट, नवीन जोशी, कमल पांडे, प्रताप बोहरा समेत भारी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]