भाजपा मेयर प्रत्याशी ने किया चुनाव प्रचार तेज, कहा कांग्रेस का घुसपैठियों के विकास में रहा हमेशा योगदान

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने अपना चुनाव प्रचार तेज करते हुए आज मानपुर पूरब वार्ड 56, प्रगति विहार वार्ड 53, चौंफला चौराहा वार्ड 37 एवं पीताम्बरी धाम वार्ड 45 में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की। नुक्कड़ सभाओं में गजराज सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से सोच समझकर नगर के विकास के लिए तुलनात्मक अध्ययन कर भाजपा को वोट डालने के साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसका नगर के विकास की तुलना में हमेशा घुसपैठियों के विकास में योगदान रहा है उसको आगामी 23 तारीख को आम जनता के वोट की ताकत से सबक सिखाना है। 
 
रोजाना पांच से अधिक वार्डों की जनता से रूबरू हो रहे गजराज सिंह बिष्ट मतदान की तिथि आने तक नगर के सभी 60 वार्डों में जन संपर्क एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अपनी भविष्य की योजनाओं को क्षेत्रवासियों के सामने रखना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अलग अलग वार्ड की नुक्कड़ सभा में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा उनके पास नगर की जनता से वोट मांगने का स्पष्ट आधार है, विगत दस वर्षों में नगर निगम में किए गए विकास कार्य जो सामने है उसे कोई प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ घुसपैठियों के भरोसे चुनाव मैदान में है। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता ने खुली आंखों से शहर की फिजा खराब करने वालों को देखा है। अब आने वाली 23 तारीख को हल्द्वानी की जनता उनके सरफरस्तों को भी अपने वोट की ताकत से दिखाएगी कि कांग्रेस पार्टी हल्द्वानी नगर निगम की जनता को कमत्तर समझने की भूल ना करे। 
 
भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य निरंतर गतिमान हैं। रकसिया नाला जो कांग्रेस पार्टी के लिए एकमात्र फोटो खिंचवाने के लिए विषय रहा था, भाजपा नीत निगम बोर्ड ने उसका भी स्थाई समाधान निकाल कर काम शुरू कर दिया है, नगर निगम को एडीबी से मिले 2200 करोड़ रुपए के बजट से ड्रेनेज का काम भी होना है, उत्तराखंड स्टेट अर्बन डेवलेपमेंट एजेंसी ने रकसिया नाले की निकासी की योजना पर काम शुरू कर दिया है। 30 करोड़ रुपए की लागत से डेढ़ किलोमीटर भूमिगत नहर बनाई जा रही है जबकि कांग्रेस पार्टी हल्द्वानी नगर निगम चुनाव सिर्फ अपना वोट बैंक बचाने के लिए लड़ रही है। 
 
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट के साथ चुनाव प्रचार में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रमोद तोलिया, महेश शर्मा, भुवन जोशी, रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, विनोद तिवारी, राजेंद्र नेगी, महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, कल्पना बोरा, सुशील वर्मा, भुवन कांडपाल, मनीष बिष्ट, त्रिभुवन शर्मा, पूजा भट्ट, कंचन उप्रेती, महेंद्र कश्यप, पन राम समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP mayor candidate Gajraj Bisht BJP Mayor candidate intensified the election campaign Haldwani news intensified the election campaign said that Congress has always contributed in the development of infiltrators said that Congress has contributed to the development of infiltrators uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More