भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड, चुनाव प्रबंधन समिति व संकल्प पत्र अभियान पर लेंगे बैठक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंध समिति एवं संकल्प पत्र अभियान के तहत विभिन्न वर्गों के साथ र्बैठकों में शिरकत करेंगे। प्रदेश प्रभारी ने इससे पूर्व दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के साथ मोदी की गारंटी आधारित उत्तराखंडी गाने को लॉन्च किया। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी गौतम ने दिल्ली में चुनाव आधारित मोदी की गारंटी गाना लॉन्च किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बलूनी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने गाने से जुड़े सभी लोगों को शुभकामना दी। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी की गारंटी को लेकर जो भी जिक्र किया गया है वह देश की तरह उत्तराखंड की जनता भी भली-भांति रोजमर्रा में अनुभव कर रही है। अब तक जो भी काम मोदी जी ने किए हैं वह पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं। शनिवार (आज) गौतम प्रातः 11.00 बजे परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोकसभा चुनाव कार्यालय देहरादून से प्रचार वीडियो वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसके उपरांत वह वहां 11.30 बजे टिहरी लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे जिसमे लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व विस्तारक प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3.00 बजे इसी कार्यलय में संबंधित लोकसभा के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व विस्तारक की बैठक को संबोधित करेंगे। 4 बजे संकल्प पत्र अभियान के अन्तर्गत IRDT ऑडीटोरियम सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दूसरे दिन रविवार को गौतम लोकसभा के संकल्प पत्र अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें सबसे पहले प्रातः 10.00 बजे मजदूर संगठनो के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में शामिल होंगे। इसी तरह प्रातः 11.15 बजे चिकित्सकों और दोपहर 12.30 बजे रेहड़ी-पटरी खोखा व्यवसायियों के साथ संकल्प पत्र पर चर्चा बैठक में शामिल होंगे। अपराहन 3 बजे वह सांस्कृतिक/प्रबुद्ध धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा संकल्प पत्र पर चर्चा/संवाद में सहभागिता करेंगे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news BJP state election in-charge on two-day visit to Uttarakhand dehradun news Uttrakhand news will hold meeting on election management committee and resolution letter campaign

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More