सीबीआई, ईडी आदि का गलत इस्तेमाल कर देश में लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है भाजपा – यशपाल आर्य

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार गैर भाजपाई राजनीतिक दलों के नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई, ईडी आदि का गलत इस्तेमाल कर देश में लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानसिक रूप से परेशान करने के लिए ईडी द्वारा घंटों पूछताछ की गयी। आर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार की संस्थाओं के इस कदम को असंवैधानिक व दबावपूर्वक कार्यवाही बताया। 

श्री आर्य ने कहा कि, इन कार्यवाहियों से जांच एजेंसी की साख खराब हो रही है उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संवेधानिक और जांच संस्थाओं के दुरुपयोग से देश में 70 साल से बचे लोकतंत्र पर पिछले 8 साल में में बहुत चोट पंहुची है। पिछले कुछ सालों से केंद्र की भाजपा सरकार को देश के जिस भी राज्य में विपक्षी दल मजबूत नजर आते हैं वहा सीबीआई- ईडी का दबाव डालकर या तो सत्ता परिवर्तन कर देती है या सरकारों को गिरा देती है। 2014 के बाद अब तक सीबीआई ने जितने भी केस दर्ज कराए हैं, उसमें 95 प्रतिशत सिर्फ विपक्षी दलों के नेताओं के विरुद्ध हैं। इस दौरान मोदी सरकार में ईडी ने 3000 से अधिक तक जिनती भी जगहों पर रेड की कार्यवाही की गई उनमें से अधिकांश विपक्षी नेताओं पर ही की गई। यशपाल आर्य ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ईडी ने जितने भी केस दर्ज किए उनमें से वह केवल मात्र 0.05 प्रतिशत मामलों में ही सजा करवा पायी है। इससे निष्कर्ष निकलता है कि अदालत में लगभग सभी केस फर्जी साबित हुए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी तक सरकारों को गिराने, सरकारों को बदलने के लिए जांच एजेंसियों का प्रयोग करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार अब देश के ज्वलंत मुद्दों और आम जनमानस जी आवाज़ उठाने वाले नेताओं के विरुद्ध भी सीबीआई, ईडी और पुलिस का प्रयोग कर रही है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र को अपमानित करने का प्रयत्न बताया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि, राजनीतिक प्रतिशोध और सियासी विरोधियों को परेशान करने वाली हर कार्यवाही का कांग्रेस का हर सिपाही पूरा जबाब देगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे देश का लोकतंत्र बचाने के लिए किसी भी हद तक संघर्ष के लिए तैयार रहें। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश रौतेला, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP wants to end democracy in the country by misusing CBI congress news ED etc. - Yashpal Arya Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More