हल्द्वानी। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट की स्वर्ण जयंती एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ शिन्दे के 75 वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए एसोसिएशन के 112 सदस्यों ने रक्तदान किया।
इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष.गोपाल अधिकारी ने बताया कि आज एआईओसीडी की स्वर्णिम जयन्ती मना रहे हैं तथा हमारा राष्ट्रीय संगठन 12.40 लाख सदस्यों के साथ देश भर में जनता के लिए सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने बताया कि 12.40 लाख सदस्यों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले हमारे नेतृत्वकर्ता जेएस शिन्दे के 75 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देशव्यापी रक्त दान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। महामंत्री भारती राठौर ने कहा रक्तदान एक जीवनदान है। आपका एक प्रयास तीन जीवन बचा सकता है। रक्तदान समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का सन्देश फैलाता है। कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा रक्तदान से ज़िम्मेदारी की भावना पैदा होती है जिससे स्वयं का महत्व समझ में आता है और जीवन के प्रति नजरिया बदलता है। उपाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि यूएवीएम के अध्यक्ष बीएस मनकोटी एवं महामंत्री व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष (एआईओसीडी) अमित गर्ग के निर्देशन में हमारी संस्था कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी भी इस महाअभियान जिला कैमिस्ट एसोसिएशन नैनीताल के सहयोग से सम्मलित होकर रक्त दान शिविर आयोजित कर रही है। इस मौके पर संस्था के प्रेम मदान, नरेन्द्र साहनी, उमेश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, संजय जैन, राजकुमार सेतिया, संदीप जोशी, सुशील मोंगिया, भुवन सती, मोहम्मद एहतेशाम, विनय विरमानी, विजय राणा, राकेश राणा, हेमलता मिश्रा, बबीता हलधर, राशी जैन, विशाल सिंघल आदि उपस्थित रहें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]