ग्रेटर नोएडा से तीन दिन पहले किडनैप हुए लड़के का शव मिला बुलंदशहर की नहर में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

 

ग्रेटर नोएडा। यहां तीन दिन पहले किडनैप हुए लड़के का शव बुलंदशहर की नहर में मिला है। कार सवार बदमाश होटल कारोबारी के 15 साल के बेटे का अपहरण कर ले गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के बीटा टू कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले एक होटल कारोबारी के बेटे का एक युवती के साथ आये स्कोडा कार सवार बदमाशों ने कासना से अपहरण कर लिया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही थी। अब लड़के का शव बुलंदशहर की एक नहर में मिला है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को शव बुलंदशहर की एक नहर में मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतक के पिता का नाम कृष्ण जीत है, जो कि एक होटल कारोबारी हैं। बेटे के किडनेप होने पर बातचीत में कृष्णजीत ने फफक-फफक कर रोते हुए अपना बेटा लौटाने की मांग की थी। पिता ने बताया कि वह गांव गए हुए थे इस दौरान बुधवार दोपहर बदमाश स्कोडा कार से आए और होटल से ही उनके बेटे को उठा कर ले गए। होटल कारोबारी के मुताबिक, उनके बेटे की उम्र तकरीबन 15 साल है। कृष्ण जीत ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। बदमाश कार से आए और बेटे को बीच में बैठाकर ले गए। बदमाशों के साथ एक लड़की भी थी। पीछे सीट पर उन्होंने बीच में मेरे बेटे को बैठाया, एक तरफ लड़की बैठी और दूसरी तरफ एक और लड़का। बाकी एक लड़का गाड़ी चला रहा था। यह सब सीसीटीवी में कैद हुआ है। जब पड़ोसी का फोन आया कि बेटा नहीं है, तब पता चला कि उसका अपहरण हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Body of boy found in canal of Bulandshahr Body of boy kidnapped three days ago from Greater Noida found in canal of Bulandshahr crime news Greater Noida news

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More