बाइक व पिकअप की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, पुलिस जुटी पिकप चालक की तलाश में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

एक्सीडेंट में मृतकों की फाइल फोटो

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ में बाइक व पिकअप की भिड़ंत होने से भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हल्दूचौड़ हनुमान मंदिर के पास बाइक और पिकअप की जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार रेखा जोशी पत्नी तारा दत्त जोशी उम्र 42 वर्ष निवासी दीना डी क्लास हल्दूचौड़ की मौके पर हो दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे महिला के भाई पंकज जोशी पुत्र स्व ईश्वर दत्त जोशी उम्र 34 वर्ष निवासी खैरना, सिमलाकोट, पाटी चंपावत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों द्वारा हल्द्वानी की सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप को लेकर फरार हो गया, पुलिस पिकअप की तलाश में जुटी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Brother and sister die in bike and pickup collision Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]

Read More
उत्तराखण्ड

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]

Read More