बुलेट और टाटा ऐस वाहन वाहन की टक्कर में बुलेट सवार युवक की हुई मौत साथी युवक गंभीर 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड आईटीआई के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार 22 वर्षीय युवक आदित्य सिंह बिष्ट की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कुनाल गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद टाटा ऐस वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आदित्य सिंह बिष्ट, निवासी संगम विहार फेस-3 छड़ायल नायक, शुक्रवार को अपने मित्र कुनाल के साथ बुलेट से रामपुर रोड चुंगी की ओर आ रहा था। इसी दौरान आईटीआई तिराहे पर गली से अचानक निकले एक दुग्ध सप्लाई करने वाले टाटा ऐस वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा पुलिस को दी सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुनाल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, जिसमें टाटा ऐस और बुलेट की टक्कर साफ दिखाई दे रही है। हादसे के बाद टाटा ऐस चालक घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि टाटा ऐस वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मृतक आदित्य के पिता नाइजीरिया में कार्यरत हैं, जबकि मां और भाई पहाड़ गए हुए हैं। आदित्य बुलेट किसी परिचित से मांगकर लाया था। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bullet and Tata Ace vehicle collision Bullet rider died Bullet rider died in a collision between a Bullet and a Tata Ace vehicle Haldwani news his companion is serious uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज बुलेट और टाटा ऐस वाहन वाहन की टक्कर बुलेट सवार युवक की मौत साथी युवक गंभीर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More