चारधाम यात्रा से लौट रही बस सड़क पर पलटी, बस में सवार छह यात्री घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के समीप चारधाम यात्रा से लौट रही बस सड़क पर अचानक पलट गई, जिसमें छह यात्री गंभीर चोटिल हो गये। बस में सभी यात्री महाराष्ट्र के थे। देवप्रयाग थानाप्रभारी देशराज शर्मा ने बताया कि यात्री बस में तकनीकी खराबी के कारण बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार NH-58 पर देवप्रयाग के पास बछेलीखाल में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा रविवार (आज) सुबह का बताया जा रहा है, बस सड़क पर पलटते हुए खाई में जाने से बाल-बाल बची। बस में महाराष्ट्र के यात्री दल के 28 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि, बाकी लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई है। जिन्हें पुलिस ने 108 के जरिए सीएचसी अस्पताल बागी में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

गौरतलब है कि बीती रोज भी कौडियाला में आंध्र प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल हो गया था। बस दुर्घटना में चोटिल हुये यात्रियों में सोलना (60)पत्नी चंद्रकांता, दीपक नियंकर(58)पुत्र गणपना नियंकर, कल्पना नियंकर(56) पत्नी दीपक नियंकर, संजय (57)पुत्र एकनाथ, जयश्री(51) पत्नी नवनाथ पंवार तथा प्रमिला (54)कालीदास पंवार सभी निवासी नासिक महाराष्ट्र के है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More