गौला को निजी हाथों में देकर सरकार सिर्फ सरकारी खजाना ही नहीं लुटा रही बल्कि स्थानीय लोगों से रोजगार भी छीन रही – सुमित हृदयेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्रदेश सरकार द्वारा गौला नदी को निजी हाथों में सौंपने को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार (आज) एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

हृदयेश ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। एक तरफ तो सरकार निवेश के नाम पर इन्वेस्टर समिट कर रही जिसमें टेंट का ही खर्चा करीब 27 करोड़ होता है, वहीं गौला नदी जिससे हल्द्वानी सहित सम्पूर्ण कुमांऊ की अर्थव्यवस्था चलती है उसे निजी हाथों में देकर सरकार न सिर्फ सरकारी खजाना लुटा रही बल्कि घात लगाकर गौला नदी से मिलने वाले यहां के लोगों के ब्यवसाय पर भी प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा पहले ही वाहनों का फिटनेश निजी हाथों में दे दिया गया, पहले जो फिटनेस चार हजार में होती थी अब पंद्रह हजार में हो रही। सरकार ने एक ऐसा ऐप बनाया जो किसी के मोबाइल पर नहीं चलता, लिहाजा डंपर स्वामियों को कम्प्यूटर वाले बाबा को तीन सौ रुपये घूस दो तो री रजिस्ट्रेशन हो जाता है। रॉयल्टी की पर्ची काटने के लिए निजी कम्पनी को टेंडर दे दिया। हृदयेश ने कहा याद आने लगा है अब 90 के दशक का जमाना जब गौला निजी हाथों में थी तो मुस्टंडे-गुंडे सुरक्षा को तैनात रहते थे, जिसके चलते रेता-बजरी को लेकर यहां सैकड़ो मर्डर हुए और अब फिर जल- जंगल- जमीन से मिल रहा रोजगार यहां की जनता से छीन कर प्रदेश सरकार माफिया राज चलाना चाहती है। हृदयेश ने गौला खनन संघर्ष समिति को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इस लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

इस दौरान महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोबिंद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, गोबिंद बगड़वाल, जगमोहन बगड़वाल, त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट सहित अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: By handing over Gaula to private hands Haldwani news the government is not only looting the government treasury but is also snatching employment from the local people - Sumit Hridayesh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More