गौलापार में देर रात पेड़ से टकराई कार चार लोगों की मौत एक गंभीर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां बीती देर रात एक कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है मृतक चारों युवक आपस में दोस्त थे।

यह भी पढ़ें 👉  INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार की देर रात गौलापार के कुंवरपुर चौराहे पर स्थित सरोवर रेस्टोरेंट के समीप एक कार पेड़ से जा टकराई कार में 5 युवक सवार थे हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए , स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश के साथ बढ़ी ठंड 

मृतकों की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी चित्रेश गुप्ता ,कार्तिक डोभाल, अक्षय आहूजा और प्रियांशु बिष्ट के रूप में हुई है। जबकि घायल कमलेश पांडे को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है हादसे के शिकार सभी लोग आपस में दोस्त थे और देर रात कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More