कार खाई में गिरी, एक की मौत चार घायल

ख़बर शेयर करें -

     

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। बेतालघाट तहसील के अंतर्गत शादी समारोह से वापस लौट रही एक कार के खाई में गिर गयी है। कार के खाई में गिर जाने से उसमे सवार महिला की मौत हो गई। कार चालक सहित चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतालघाट के समीपवर्ती अमेल गांव से विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे ओडाबास्कोट गांव के ग्रामीणों की कार घिरोली पुल के समीप पचास मीटर खाई में जा गिरी। ओडाबास्कोट (बेतालघाट) से वाहन यूके 04 बी 7462 में सवार हो करीब पांच लोग समीपवर्ती अमेल गांव में विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। मध्य रात्रि सभी विवाह समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। घिरोली पुल के समीप चालक त्रिलोक सिंह वाहन पर संतुलन बिगड़ गया जिस वजह से वाहन करीब 100 मीटर खाई में गिरकर पलटता चला गया। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बेतालघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस व ग्रामीणों ने वाहन में फंसी घायल लीला देवी (52) पत्नी श्रीराम निवासी ओडाबास्कोट, पूजा (23),दीपा देवी(45) तुलसी देवी(38) पीयूष(5) के साथ ही चालक त्रिलोकचन्द्र(33) को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस 108 सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पहुंचाया। बाद में चिकित्सको ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी अस्पताल जाते समय रास्ते मे गरमपानी खैरना के समीप लीला देवी की हालत अत्यंत गंभीर होने पर उसे सीएचसी खैरना गरमपानी पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल महिला लीला देवी ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक महिला लीला देवी के शव को शनिवार सुबह पंचनामा भर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की […]

Read More